फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशनकारी का वजन दो किलो गिरा

अनशनकारी का वजन दो किलो गिरा

Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारी का वजन दो किलो गिरा

विज्ञापन
गैरसैंण। तीन सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर डटे अनशनकारी रघुवीर सिंह रावत का वजन दो किलो घट गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में अनशनकारी का ब्लडप्रेशर और शुगर लेबल भी कम मिला। अनशनकारी ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। आंदोलन के समर्थन में ग्रामीणों ने पत्थरकट्टा में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नैल और देवपुरी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण गाजियाबाद से पत्थरकट्टा तक सड़क निर्माण, जीआईसी नैल में रिक्त शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति और क्षेत्र में एनएम की नियुक्ति की मांग के लिए पांच जून से आंदोलन कर रहे हैं। पत्थरकट्टा पंचायत घर में रघुवीर सिंह रावत आमरण अनशन कर रहे हैं, लेकिन अनशन के पांच दिन बाद भी प्रशासन और सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण करने गए सीएचसी के डा. वैभव ने बताया कि आंदोलनकारी का वजन दो किलो घट गया है। साथ ही ब्लडप्रेशर और शुगर लेबल में कम होने के चलते अनशनकारी को भोजन लेने की सलाह दी गई है। आंदोलन के समर्थन में वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, रामप्रसाद उप्रेती, डा. कुुंवर सिंह, राकेश उप्रेती, महेंद्र सिंह, खनसर विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, बचुली देवी, कला देवी, कुंती, सरिता, पूजा, कस्तूरी और पार्वती देवी सहित कई महिलाओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed