फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुमराड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत

कुमराड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुमराड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत
देवप्रयाग। हिंडोलाखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलेर के कुमराड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव किचन में बलि पर दुपट्टे से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

हिंडोलाखाल पुलिस को शुक्रवार रात पौड़ीखाल क्षेत्र के कुमराड़ा गांव में ममता देवी (23) पत्नी उत्तम सिंह रावत की खुदकुशी की सूचना मिली। सूचना पर रात में ही पुलिस टीम हिंडोलाखाल से 20 किमी दूर कुमराड़ा गांव पहुंची, तब तक परिजन शव को नीचे उतार चुके थे।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ममता का पति उत्तम विदेश में नौकरी करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। शुक्रवार शाम को ममता जब काफी देर तक घर में नहीं दिखाई दी। परिजनों ने देखा तो किचन का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन दूसरे रास्ते से किचन में गए। जहां ममता बलि से बंधे दुपट्टे पर लटकी थी। उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरीश गैरोला ने बताया कि ममता के फांसी लगाने की सूचना उत्तम ने अपने ससुर फलस्वाड़ी निवासी वीर सिंह को दे दी थी। वीर सिंह की सूचना पर ही पुलिस कुमराड़ा गांव पहुंची। उत्तम और ममता की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी है। उत्तम दो साल बाद बृहस्पतिवार को घर आया था। शादी के सात साल पूरे न होने की वजह से तहसीलदार जाखणीधार जयदत्त सिंह धनोला की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। मायके पक्ष ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed