{"_id":"5b1ae94e4f1c1bb26e8b7057","slug":"15284903223-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में पेयजल संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में पेयजल संकट बरकरार
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
रायवाला। क्षेत्र में पेयजल संकट से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। परेशानी के 13वें दिन भी कई इलाकों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, जिसके चलते लोगों को टैंकरों से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ा। रायवाला पहुंचे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों को जल्द राहत देने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नमित रमोला रायवाला पहुंचे। उन्होंने पंपिंग स्टेशन विभागीय अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। पंपिंग स्टेशन और ट्यूबवेल के मरम्मत कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शीघ्र समस्या के दुरुस्त होने का भरोसा दिया। बताया कि स्टोरेज की समस्या को फिलहाल 70 प्रतिशत पेयजल सप्लाई की जा रही है। सप्लाई टैंक और ट्यूबवेल में तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में लगी है।
वहीं प्रतीतनगर और रायवाला ग्रामसभा के विभिन्न वार्डों के साथ ही खांड गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई। टैंकरों के समय से नहीं पहुंचने की शिकायतों पर विभाग ने अतिरिक्त टैंकरों को पेयजल वितरण के कार्य में लगाया।