फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल आज

क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल आज

Sat, 09 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित प्रथम नारायण सिंह खरोला मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन रमाकांत अजरेकर एकेडमी और कालका क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबले जीते। दोनों टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
रमाकांत अजरेकर क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 219 रन बनाए, जिसमें अविरल भंडारी ने 54 व विशेष ने 35 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी करने उतरी यूवाईसीए एकेडमी की टीम 112 रन पर आउट हो गई। रमाकांत अजरेकर एकेडमी ने 107 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच कालका क्रिकेट एकेडमी दिल्ली व स्टार नेक्स्ट एकेडमी आगरा के बीच खेला गया। जिसमें स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में महज 92 रन ही बना पाई। टीम के खिलाड़ी लक्ष्य ने 16 व कुलदीप ने 15 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कालका क्रिकेट एकेडमी ने 23.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें ध्रुव ने नॉटआउट 38 व अविनाश ने 11 रन बनाए। कालका क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव धनपाल खरोला, कोच अमित शर्मा, विपिन अवस्थी, यूसुफ, अखिल गोयल, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed