फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खोदी गई सड़क कर रही घायल

खोदी गई सड़क कर रही घायल

Sat, 09 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खोदी गई सड़क कर रही घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। ढालवाला जलोत्सारण योजना के तहत राइजिंग मेन लाइन बिछाने के लिए चौदहबीघा, राजीवग्राम व ढालवाला क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है। पेयजल निगम की ओर से राइजिंग मेन लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत कराना तो दूर उसका समतलीकरण तक नहीं किया गया। जिसके कारण क्षेत्र के हजारों परिवारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ सड़क पर दुपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मामले में सप्ताहभर पूर्व विभागीय सहायक अभियंता ने कार्यदायी संस्था से मार्ग को समतलीकरण कराने की बात कही थी, मगर ऐसा नहीं हो पाया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड पेयजल निगम गंगा विभाग इन दिनों ढालवाला में निर्माणाधीन जलोत्सारण सीवर योजना के लिए राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। जिसके लिए मई माह के अंतिम सप्ताह में चौदहबीघा क्षेत्र को ढालवाला से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग भैरव मंदिर-ढालवाला पुलिस चौकी मार्ग पर जगह जगह जेसीबी मशीन के जरिए खुदाई कार्य किया गया।
विज्ञापन

निगम को मुख्य सड़क का खोदे हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं, मगर राइजिंग मेन बिछाने के बाद विभाग अभी तक इसका समतलीकरण नहीं करा पाया है। सुरेंद्र सिंह भंडारी, विकास उनियाल ने बताया कि विभाग द्वारा लाइन बिछाने के बाद सड़क को समतल नहीं करने से लोगों का आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। बताया कि चार दिनों में कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस बाबत सहायक अभियंता एके चतुर्वेदी ने स्वीकारा कि राइजिंग मेन को बिछाने के लिए खोदे गए मुख्य मार्ग को फिलहाल समतल नहीं किया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। कार्यदायी संस्था को इसके लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द मार्ग का समतलीकरण करा दिया जाएगा। बताया कि इसके बाद नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए विभाग की ओर से धनराशि निकाय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed