{"_id":"5b1ae9354f1c1bf76e8b70aa","slug":"152849029710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेजर निराला’ ने बयां किया पहाड़ का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेजर निराला’ ने बयां किया पहाड़ का दर्द
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ शुक्रवार को दून मार्ग स्थित सिनेमा हॉल रामा पैलेस में प्रदर्शित की गई। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने फिल्म के पहले शो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में गांवों के प्रति लगाव को जागृत करने का प्रयास किया गया है। मेजर निराला फिल्म राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी।
शुक्रवार को फिल्म निर्मात्री आरुषि पोखरियाल ने बताया कि मेजर निराला पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें मशहूर बॉलीवुड गायक कैलास खेर ने पहली बार गढ़वाली गीत गाया है। मेजर निराला उत्तराखंड की सैन्य पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करती है। फिल्म में मेजर निराला के परिवार की पीड़ा को दर्शाते हुए पहाड़वासियों के दर्द को भी बयां करने का प्रयास किया गया है।
इसके साथ ही गढ़वाली संस्कृति और पलायन की समस्या को भी फिल्म में प्रमुखता से दर्शाया गया है। निर्देशक गणेश वीरान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जानीमानी फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, हेमंत पांडे, राजेश मालगुड़ी, रेखा बधानी, निकिता बुटोला, अंकित कंडियाल, महेश प्रकाश, रमेश रावत, सुमन गौड़, संयोगिता ध्यानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रथम शो के अवसर पर कुसुम कंडवाल, डॉ. राजे नेगी, चेतन शर्मा, अनीता ममगाईं, सरोज डिमरी, जयेंद्र रमोला, अशोक शर्मा, फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, लेखक देवी प्रसाद सेमवाल, पंकज शर्मा, वीएन खन्ना, राजकुमारी जुगरान, कविता शाह, कमलेश जैन आदि मौजूद थे।