फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभी वर्गों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : त्रिवेंद्र

सभी वर्गों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : त्रिवेंद्र

Sat, 09 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सभी वर्गों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : त्रिवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य सरकार ने बेहतर क्रियान्वयन कर पात्र लोगों तक पहुंचाया हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को देने का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार को नगर के गुरुनानक हॉल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला, सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भाजपा ने निर्धन और बेघर पांच करोड़ लोगों को घर देने का वादा किया गया था जिसमें दो करोड़ को दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने ढाई लाख की आमदनी वाले बिना गैस कनेक्शन वालों को अपने कोटे से कनेक्शन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

आगामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 20 लाख लोगों को स्वास्थ्य योजना के साथ जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने 2025 तक राज्य को टीबी मुक्त करने, केंद्र सरकार द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने समेत कई विकास योजनाओं पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला और कुसुम कंडवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के तालमेल से तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर करन बोरा ने मुख्यमंत्री से शुगर मिल के जीर्णोद्धार करने की मांग की। लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, जिलाध्यक्ष शमशेर, विपुल मेंदोली, पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी, सोशल मीडिया के नितिन रावत, डोईवाला मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, महामंत्री संजीव लोधी आदि मौजूद रहे थे।

एक हो रहे ‘सांप-नेवले’
डोईवाला। लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बन रहे महागठबंधन पर कहा कि आम आदमी की फिक्र करने वाले और भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाले प्रधानमंत्री को रोकने के लिए सांप-नेवला की तरह बैर रखने वाले लोग एकजुट हो गए, लेकिन देश की जनता सब जानती है।


सम्मेलन में इन लोगों की रही मौजूदगी
डोईवाला। लाभार्थी सम्मेलन में मनवर सिंह नेगी, रविपाल, सुशील जायसवाल, करन बोरा, रामेश्वर लोधी, गीता सावन, रोहित क्षेत्री, सुशील वर्मा, ललित पंत, लच्छीराम लोध, मनोज कांबोज, अनीता अग्रवाल, राजकुमार, रामकिशन, कोमल कन्नौजिया, शैलेंद्र कौर, गोपाल शर्मा, नितिन बडथ्वाल, दिनेश वर्मा, पंकज रावत, विजय भट्ट, राकेश लोधी, राकेश नौटियाल, विनीत लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed