{"_id":"5b1ae9264f1c1ba86e8b7157","slug":"152849028216-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही दिशा में है संघ की वैचारिक यात्रा: पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही दिशा में है संघ की वैचारिक यात्रा: पांडे
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शामिल होने और डॉ. हेडगेवार को महान बताने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के विचारों से सब जान गए हैं कि संघ की राष्ट्रवाद की वैचारिक यात्रा सही दिशा में जा रही है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार के कार्यों की भी सराहना की।
शुक्रवार को बदरीनाथ यात्रा पर जाने के दौरान तीर्थनगरी पहुंचे महेंद्रनाथ पांडे दून रोड पर एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन करने में लगी हैं। इसका कारण उनमें भाजपा से मुकाबला करने की हिम्मत का न होना है। मोदी सरकार ने चार साल में बेदाग रहते हुए देश का तेजी से विकास किया है। केंद्र सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इसलिए विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। देश की जनता विकास चाहती है जिस पर मोदी सरकार रात दिन कार्य कर रही है। वहीं उप्र में योगी सरकार भी बेहतर तरीके से कार्य कर रही है।
पांडे ने कहा कि हाल ही में यूपी में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हुई चूक पर पार्टी समीक्षा कर रही है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा उप्र के साथ ही पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह चुनाव केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखकर लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार के कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उद्योगपति संजीव गोयल, नमामि गंगे के उत्तराखंड प्रमुख कपिल गुप्ता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ परिकल्प की जिला संयोजक कविता शाह आदि मौजूद थे।