{"_id":"5b1ae6634f1c1b6d4d8b5749","slug":"15284895758-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी अच्छी होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी अच्छी होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
नागथात। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को महिला मिलन केंद्र धनपौऊ में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में काश्तकारों को खरीफ और दलहनी फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मटर, सोयाबीन, उड़द और बीन के निशुल्क बीज भी वितरित किए गए।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र ढकरानी के सह निदेशक डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बीज उत्पादन की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी। उन्होंने खेत की मिट्टी की समय पर जांच कराने पर जोर दिया। मिट्टी अच्छी होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा। इसके अलावा मिट्टी की समय पर निराई, गुड़ाई और समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने रहना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. संजय सचान, डॉ. ओपी ओझा, डॉ. महेश पाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर सूरत सिंह तोमर, इंद्रजीत चौहान, जनक सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, सोहन लाल, मीना देवी, सुरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, गीता राम आदि मौजूद रहे।