{"_id":"5b1ae6604f1c1ba76e8b6d03","slug":"15284895726-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारावाला गांव में बारिश से दो गोशालाएं गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारावाला गांव में बारिश से दो गोशालाएं गिरीं
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
केदारावाला गांव और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से दो गोशालाएं गिर गईं और कई घरों में पानी घुस गया। इससे घरों में रखा सामान भीग गया। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान चलने से लोगों के घरों की छतें भी उड़ गईं।
शुक्रवार सुबह चटक धूप निकलने के बाद करीब 11 बजे मौसम का मिजाज एकदम पलट गया और तेज आंधी के बीच बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से केदारावाला गांव में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। गांव निवासी सलीम के घर की छत उड़ गई। जिससे उनके घर में रखा सामान और अनाज भीग गया। रसमत और सुलेमान के भी घरों में पानी घुस गया। इससे घर में रखा अनाज, फर्नीचर भीग कर खराब हो गया। इसके अलावा उल्फत और यूसुफ अली की गोशालाएं ढह गईं। इस बीच आसपास के लोगों ने गोशाला में बंधे पशुओं को बमुश्किल बाहर निकाला। शमशाद के घर में भी दरारें आई हैं। ग्राम प्रधान इमरान खान ने बताया कि बारिश से कई किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इमरान ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।