फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंचायती आंगन में बिखेरी पांडव नृत्य की मनमोहक छटा

पंचायती आंगन में बिखेरी पांडव नृत्य की मनमोहक छटा

Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पंचायती आंगन में बिखेरी पांडव नृत्य की मनमोहक छटा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

नागथात। पर्यावरण एवं पर्यटन समिति मुंशी गांव में आयोजित प्रवासी सम्मेलन का दूसरा दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के नाम रहा। ग्रामीणों ने पंचायती आंगन में पांडव नृत्य की मनमोहक छटा बिखेरी। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पीपल का पेड़ लगाया गया।

इस दौरान आयोजित तीन व्यक्ति रासो नृत्य प्रतियोगिता में कला देवी की टीम प्रथम, रुबीना देवी की टीम द्वितीय और सुमित्रा देवी की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका रासो प्रतियोगिता में बामो देवी, सरिता देवी, नीना तोमर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रुबीना तोमर ने बाजी मारी। बबिता तोमर दूसरे और तनु तोमर तीसरे स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में तानिया तोमर, शौर्य चौहान आरुषी तोमर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। चित्रकला में अमन तोमर ने बाजी मारी। तानिया तोमर दूसरे, शिवम तोमर तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में राहुल, दीपक तोमर, अमन तोमर और बालिका वर्ग में तनु, तान्या, आरुषी तोमर क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधान दिनेश तोमर, हाकम सिंह, नरेंद्र तोमर, दौलत सिंह, विनोद तोमर, आनंद तोमर, सुंदर सिंह, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह, चेन सिंह, राजेश, हुकम दास, पदू दास, मदीदास, संतू दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed