{"_id":"5b1ab77b4f1c1bb16e8b6ea1","slug":"15284775688-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो तीर्थयात्री घायल
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे दो युवा तीर्थयात्रियों की बाइक बदरीनाथ हाईवे पर बस से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।
शुक्रवार को आदित्य (18) पुत्र विजय निवासी बलदेव नगर, अंबाला, हरियाणा और निखिल शर्मा (18) पुत्र कमल शर्मा, हरियाणा हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई। हादसे में आदित्य घायल हो गया, जबकि निखिल चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची चमोली कोतवाली पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।