{"_id":"5b1ab7784f1c1b614d8b5632","slug":"152847756413-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर अडिग नैल, देवपुरी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर अडिग नैल, देवपुरी के ग्रामीण
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। गाजियाबाद-नैल-पत्थरकट्टा मार्ग निर्माण सहित शिक्षकों की तैनाती और एएनएम सेंटर की स्वीकृति के लिए नैल और देवपुरी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को डॉक्टर ने ग्रामीण का स्वास्थ्य जांच तो उसके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अनशन को भाकपा माले में भी समर्थन दिया।
मांग के समर्थन में गांव के रघुवीर सिंह रावत (60) मंगलवार से भूखहड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को गांव पहुंचे सीएचसी के चिकित्सक डा. वैभव विशाल ने आंदोलनकारी का स्वास्थ्य जांचा। रघुवीर के वजन में गिरावट मिली और ब्लड प्रेशर मिला। डॉक्टर ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने का परामर्श दिया। वहीं शुक्रवार को भाकपा (माले) के प्रदेश कमेटी के सदस्य इंद्रेश मैखुरी आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। मैखुरी ने कहा कि प्रदेेश की सरकार और विपक्ष को पहाड़ की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान कंडारीखोड़ के ग्राम प्रधान पान सिंह रावत, बछुवाबाण के बलवंत सिंह, कलचुंडा के हिम्मत सिंह, दिवागाड़ के रघुवीर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य बलदेव सिंह आदि ने आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया।