{"_id":"5b1964184f1c1b64068b4fd2","slug":"15283906859-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से मेडिकल कॉलेज की सीटी स्केन मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से मेडिकल कॉलेज की सीटी स्केन मशीन खराब
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में पिछले आठ माह से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी हुई है। इस वजह से मरीजों और दुर्घटनाओं में घायल लोगों को निजी रेडियोलॉजी केंद्र में काफी ऊंचे शुल्क पर सीटी स्कैन करवाना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक नुकसान बीपीएल मरीजों को हो रहा है।
स्टॉप टीयर्स संस्था के अध्यक्ष प्रमोद बमराड़ा बताते हैं कि निजी केंद्रों में 5 हजार से 20 हजार रुपये तक शुल्क देना पड़ता है। जबकि सरकारी अस्पताल में 400 से 1000 रुपये शुल्क पड़ता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रो. केके अग्रवाल का कहना है कि नई मशीन की खरीद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अस्पताल की मशीन काफी पुरानी हो चुकी है।