{"_id":"5b1964154f1c1bfa6e8b6a9e","slug":"15283906812-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला छात्रावास परिसर में शिक्षक को आवास आंवटन पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला छात्रावास परिसर में शिक्षक को आवास आंवटन पर जताया आक्रोश
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। महिला छात्रावास परिसर में शिक्षक (पुरुष) को आवास आवंटित किए जाने पर छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। छात्रों ने मुख्य छात्रावास अधीक्षक पर नियम विरुद्ध शिक्षक को महिला छात्रावास परिसर में आवास आवंटित करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित छात्रों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है। वहीं विवि प्रशासन ने मामले में कमेटी गठित कर जांच किए जाने व उक्त आवास के बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में कुलपति का घेराव किया। छात्रों ने चौरास परिसर स्थित महिला छात्रावास में एक शिक्षक को आवास आवंटित किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया। छात्र प्रदीप पंवार व आयुष मिंया ने कहा कि बिना विवि प्रशासन की अनुमति के मुख्य छात्रावास अधीक्षक ने एक शिक्षक को आवास आवंटित किया है। छात्रों ने कुलपति से शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि महिला छात्रावास परिसर में शिक्षक को आवास आवंटित किए जाने के मामले में कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। उन्होंने विवि के अधिशासी अभियंता को उक्त आवास के बिजली पानी कनेक्शन काटे जाने के निर्देश भी दिए। पूर्व में भी महिला छात्रावास परिसर में शिक्षक को आवास आवंटित किए जाने पर पूर्व में कुलसचिव डा. एके झा व मुख्य छात्रावास अधीक्षक के बीच विवाद हो चुका है। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल भी मौजूद थी।