फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मनरेगा के तहत होगा लैमनग्रास का उत्पादन

मनरेगा के तहत होगा लैमनग्रास का उत्पादन

Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत होगा लैमनग्रास का उत्पादन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई की ओर से ग्राम पंचायत भलेर में आयोजित कृषक गोष्ठी में काश्तकारों को लैमनग्रास, तेजपता उत्पादन की जानकारी दी गई। केंद्र के तकनीकी विशेषज्ञ महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत चालू सत्र में ग्राम पंचायत के नकोड़, फाशील, भलेर और कांडोई गांव में लैमनग्रास और तेजपत्ता की कृषि की जाएगी। लैमनग्राम की फसल एक बार बुवाई करने के बाद करीब पांच साल तक फसल देती है। इसका उत्पादन कर काश्तकार कम समय में ही मालामाल हो जाते हैं। अन्य फसलों की बुआई के लिए जहां अधिक सिंचाई की जरूरत होती है। वहीं लैमनग्रास और तेजपत्ता कम सिंचाई में भी पनप जाते हैं। इस मौके पर केशर सिंह, संसार सिंह, पूरनी देवी, प्रेम सिंह, मिगान सिंह, ममता रावत, राकेश सिंह रावत, इतेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रानी देवी, सुशीला देवी, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed