{"_id":"5b1812ab4f1c1ba86e8b6b2e","slug":"15283043038-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैल और देवपुरी के ग्रामीणों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैल और देवपुरी के ग्रामीणों का आंदोलन जारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। सड़क, शिक्षक और स्वास्थ्य सुविधा के लिए नैल और देवपुरी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन बुुधवार को भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने पर अनशन जारी रहेगा।
ब्लाक के गाजियाबाद से पत्थरकट्टा तक सड़क का निर्माण, जीआईसी नैल में शिक्षकों की मांग सहित क्षेत्र में एएनएम सेंटर खोले जाने की मांग को लेकर पत्थरकट्टा के ग्रामीण रघुवीर सिंह मंगलवार से भूखहड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में दोनों ग्राम पंचायतों के 12 से अधिक तोकों के महिला, पुरुष यहां धरना दे रहे हैं। पीटीए अध्यक्ष आरएस रावत, नैल की प्रधान हेमलता देवी, देवपुरी के कुंवर सिंह आदि ने कहा कि अनशन के दूसरे दिन के बाद भी प्रशासन आंदोलनकारियों के साथ वार्ता करने नहीं पहुंचा। धरना देने और प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, अवतार सिंह पुंडीर, महेंद्र सिंह, कुंवर लाल, रामप्रसाद उप्रेती सहित कई लोग शामिल थे। दूसरी ओर तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने बताया कि आंदोलन की सूचना थाना पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन को दे दी गई है। जल्द ही डॉक्टरों की टीम आंदोलनस्थल पहुंचेगी।