{"_id":"5b1812a14f1c1baf6e8b6a16","slug":"15283042945-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला योजना के प्रस्ताव तीन सप्ताह में तैयार करने के दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला योजना के प्रस्ताव तीन सप्ताह में तैयार करने के दिये निर्देश
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला योजना समिति की तैयारी बैठक में डीएम ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत से अनुमोदित योजनाओं के प्रस्ताव तीन सप्ताह में संकलित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि प्रस्तावों के संकलन के साथ ही अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को सूचीबद्ध भी करें, जिससे प्राथमिकता वाले कार्यों को समय से पूरा किया जा सके।
जिला सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की तैयारी बैठक में डीएम आशीष जोशी ने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए शासन की ओर से जिले को करीब 40 करोड़ 85 लाख का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने बजट आवंटन के अनुसार ही जिला योजना के प्रस्ताव तैयार कर डीपीसी में अनुमोदन के लिए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव 27 जून तक उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।