{"_id":"5b16f3b74f1c1b614d8b4dc3","slug":"15282308448-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री का किया घेराव
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
ढालवाला में आवंटित अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का घेराव किया। उन्होंने ठेका आवंटन शीघ्र निरस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, जिस पर मंत्री उन्हें जल्द इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ढालवाला स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। ढालवाला में शराब की दुकान का आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोग भी स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने मंत्री का घेराव कर शराब की दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
गुस्साए आंदोलनकारियों को मंत्री पंत ने किसी तरह शांत कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग के मद्देनजर मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शनकारियों में महावीर खरोला, हिमांशु बिजल्वाण, बिजेंद्र राणा, अजय रमोला, गौरव गौड़, पूरण पुंडीर, अनुराग पयाल, बलदेव रावत, कुलदीप भंडारी, दिलवीर रावत, अनिल बहुखंडी, धीरेंद्र उनियाल, पद्मा सेमवाल, वंदना नेगी, सुशीला कोठियाल, सरोजनी उनियाल, शोभा खत्री आदि शामिल थे।
अब नरेंद्रनगर मार्ग पर खुलेगा ठेका
ढालवाला में धरनास्थल पर बीते सोमवार रात एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान भी आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत की। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने बताया कि एसडीएम ने ढालवाला की सीमा से बाहर भद्रकाली मंदिर से एक किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने का भरोसा दिया है। कहा कि प्रशासन ऐसा करता है, तो आंदोलन को स्थगित करने पर विचार किया जाएगा।