{"_id":"5b15717b4f1c1baf6e8b6419","slug":"152813196815-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमशाली तोक के ऊपर मलबा गिराने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमशाली तोक के ऊपर मलबा गिराने से ग्रामीण नाराज
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ग्राम पंचायत सौड़ गजेली के जमशाली (पंदेरागैर) तोक निवासियों ने रोड कटिंग का मलबा डालने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि मलबा डंप करने से प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहा है।
जमशाली निवासी देवेंद्र उनियाल, रक्षा उनियाल, पीयूष, ब्रह्मानंद, लक्ष्मी, संजय, बृजमोहन और केसी देवी ने बताया कि उनकी बस्ती के ऊपर अन्यत्र से मलबा लाकर फेंका जा रहा है। इससे पेयजल स्रोत को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि डंपिंग जोन के ठीक नीचे ग्रामीणों की कृषि भूमि है। ऐसे में बरसात में सारा मलबा खेतों में फैल जाएगा। उन्होंने बस्ती के ऊपर मलबा डंप नहीं करने की मांग की। इधर, लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र मिला है। मौके पर अवर अभियंता को भेजा जा रहा है। कहा कि मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।