फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांसी इलेवन के नाम रहा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच

बांसी इलेवन के नाम रहा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच

Sun, 03 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बांसी इलेवन के नाम रहा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच
कीर्तिंनगर। विकासखंड के जीआईसी धद्दी घंडियाल में लोस्तु बडियारगढ़ स्पोर्ट एसोसिएशन की ओर से ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शानदार शुरूआत की गई। प्रतियोगिता का पहला मैच बांसी इलेवन के नाम रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार एसोसिएशन के सदस्य अर्जुन भंडारी ने युवाओं की इस पहल की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां युवाओं में खेल भावनाओं का विकास होगा, वहीं छात्र गर्मियों की छुट्टियों का सद्पयोग भी कर सकेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 14 टीमों प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर प्रतियोगिता का पहला मैच बांसी इलेवन व बडियारगढ़ लॉयन्स के मध्य खेला गया। बांसी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए। टीम के जयेंद्र ने 33 रन बनाकर 2 विकेट लिए। जबकि बैटिंग करने उतरी बडियारगढ़ लॉयन्स की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 126 रन पर ही सिमट कर रह गयी। बांसी इलेवन ने प्रतियोगिता का पहला मैच 28 रनों से अपने नाम किया। इस मौके पर विपिन कंडारी, रणजीत नेगी, कमलेश कंडारी, नरेश डिमरी, बलदेव सिंह, मुकेश भट्ट, विजय पुंडीर, विनोद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed