फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में होगी कैरियर काउंसिलिंग

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में होगी कैरियर काउंसिलिंग

Sun, 03 Jun 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में होगी कैरियर काउंसिलिंग
श्रीनगर। यूथ फाउंडेशन जुलाई में स्कूलों के खुलने पर पूरे उत्तराखंड में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम चलाएगा। इससे पूर्व फाउंडेशन ने रामनगर, बीरोखाल, नैनीडांडा व थलीसैंण ब्लॉकों के स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

शौर्य चक्र व कीर्ति चक्र से सम्मानित कर्नल अजय कोठियाल की संस्था यूथ फाउंडेशन केदारनाथ आपदा के बाद से उत्तराखंड के आठ स्थानों में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित कर रही है। इन शिविरों में युवाओं को निशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है। फाउंडेशन के सदस्य आमोद पंवार ने बताया कि काउंसिलिंग में कक्षा 6 से 12 वीं के छात्रों को थल सेना, वायु सेना, नौसेना, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसफ, सीआरपीएफ और एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा बलों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही इन सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षिक व योग्यता के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 8300 बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया चुका है। इनमें से 4500 युवा थल सेना में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed