फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती में जलभराव से निपटने की कवायद

मुनिकीरेती में जलभराव से निपटने की कवायद

Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती में जलभराव से निपटने की कवायद
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती में गंगा स्वच्छता और बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नालियों की सफाई और मरम्मत के लिए करीब 36 लाख रुपये की डिमांड भी शासन से की गई है।
अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा तक सॉलिड वेस्ट को पहुंचने से रोकने के लिए नगर की तमाम नालियों में जालियां लगाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही नालों की रिपेयरिंग की भी जरूरत है। नाली और नालों की सफाई के लिए निकाय को करीब एक दर्जन सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी है, जिसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। बताया कि नाली व नालों की सफाई से बरसात में जलभराव की समस्या भी काफी हद तक हल हो सकेगी।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को बनाने के लिए 36 लाख 21 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर नगर की सभी नालियों में जाली सहित अन्य कामकाज को पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता के लिए स्थानीय नागरिकों से पालिका प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से नगर में व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद रखने में सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed