{"_id":"5b12ff3a4f1c1bb16e8b5f12","slug":"15279716483-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही वीकेंड पर उड़ी एसएसपी के आदेश की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही वीकेंड पर उड़ी एसएसपी के आदेश की धज्जियां
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
शिवानंद राम झूला व लक्ष्मण झूला पुल पर सेल्फी लेने, दुपहिया और ठेलियों का संचालन बंद करने के आदेश प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाया। लोग पहले वीकेंड पर ही एडीजी और एसएसपी की आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बीते माह आठ मई को एडीजी अशोक कुमार ने तीर्थनगरी में विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में अत्यधिक संकरे शिवानंद रामझूला व लक्ष्मणझूला पुल पर पर सेल्फी लेने वालों से अन्य राहगीरों व सैलानियों को होने वाली दिक्कतों के निराकरण को लेकर सेल्फी लेने पर रोक संबंधी आदेश दिए थे।
करीब तीन सप्ताह पुराने इस आदेश का अभी तक झूला पुलों पर पालन सुनिश्चित कराने में टिहरी और पौड़ी जिला पुलिस नाकाम साबित हो रही है। दूसरी ओर बीते माह 28 मई को पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने पुलिस को वीकेंड पर क्षेत्र में भारी संख्या में जुट रहे सैलानियों की सुविधा के मद्देनजर वीकेंड पर शिवानंद राम झूला व लक्ष्मणझूला पुल पर दुपहिया वाहनों व ठेली, रेहड़ी के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस कप्तान के आदेश को पहले ही वीकेंड पर शनिवार को लागू नहीं करा पाई। इस दौरान झूला पुलों पर ठेली, रेहड़ी व दुपहिया का संचालन जारी रहा।
कोट्स
दुपहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाने के कोई निर्देश नहीं हैं। ठेलियों के कारण पुलों पर अधिक जाम लगता है, उनको कहा गया है कि जिस समय भीड़ भाड़ रहती है, उस समय ठेलियां न लेकर जाएं। इसके बावजूद भी वह लोग मान नहीं रहें हैं तो गलत है। इस दिशा में जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जेआर जोशी, एसएसपी पौड़ी।