{"_id":"5b12ff394f1c1bf36e8b5e5a","slug":"15279716465-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेका एकेडमी स्कूल ने किया होनहारों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेका एकेडमी स्कूल ने किया होनहारों को सम्मानित
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से राज्य की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले होनहार मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति ने स्कूल में तीन विद्यार्थियों में प्रत्येक को 5100 रुपये का चेक भेंटकर सम्मानित किया। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में समाजसेवी डॉ. केएस राणा ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 10 में सृष्टि रयाल को प्रदेश की मेरिट में 22वां स्थान और 12वीं की अंजलि रावत को 25 वां स्थान हासिल करने पर मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों की उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों को भी सीख लेनी चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य देवेश्वरी रयाल ने छात्रों को समय नियोजन व अनुशासन का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि का सेहरा शिक्षकों व अभिभावकों के सिर बांधा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, उपप्रधान टेक सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि संजीव चौहान, बृजमोहन कंडवाल, राम स्वरूप रणाकोटी, राजाराम कुकरेती आदि मौजूद थे ।