फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीकेंड पर ऋषिकेश से तपोवन तक जाम

वीकेंड पर ऋषिकेश से तपोवन तक जाम

Sun, 03 Jun 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर ऋषिकेश से तपोवन तक जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

पुलिस के तमाम इंतजाम के बावजूद भी शनिवार को ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में वीकेंड पर एक बार फिर सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम के झाम से दो-चार होना पड़ा। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम लगने से शहर के आंतरिक मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आई। ऋषिकेश में हरिद्वार जाने वाले वाहनों को बैराज-चीला मार्ग और श्यामपुर से वाहनों को नटराज चौक के लिए डायवर्ट किया गया। मुनिकीरेती में वाहनों का दबाव बढ़ने पर तपोवन जाने वाले वाहनों को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी तिराहे से बाईपास रोड पर डायवर्ट कर दिया, लेकिन फिर भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली।
दिन भर ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन में लोग जाम से जूझते नजर आए। वाहनों की लंबी कतारें लगने से उनमें सवार लोगों को मुश्किल पेश आई। चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन को देखते हुए पुलिस महकमे ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए क्षेत्र में करीब 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में हिल पेट्रोलिंग यूनिट (एचपीयू) की तीन टीमें और ऋषिकेश में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की दो टीमें तैनात हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था जस के तस बनी हुई है।
विज्ञापन


पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
तीर्थनगरी में वीकेंड पर राज्य के समीपवर्ती प्रदेशों से राफ्टिंग के शौकीनों की भारी उमड़ी, जिसके चलते शिवपुरी से लेकर मुनिकीरती तक गंगा में सुबह से शाम तक रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती दिखीं। पर्यटक भी राफ्ट में गंगा की लहरों पर रोमांच के साथ राफ्टिंग का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed