फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अल्लाह की बारगाह में उमड़े नमाजी

अल्लाह की बारगाह में उमड़े नमाजी

Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अल्लाह की बारगाह में उमड़े नमाजी
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन

माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज नगर और देहात की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज से पहले उलमा और पेश इमामों ने रमजान की फजीलतें बयान की। उन्होंने लोगों से समय पर जकात और सदका-ए-फितर अदा करने की अपील की। नमाज के बाद इमामों ने मुल्क और दुनिया में खुशहाली की दुआ कराई।

शुक्रवार को तीसरे जुमे पर नमाज के लिए रोजेदारों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। दोपहर के वक्त रोजेदार नए नए कपड़े पहनकर बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे। डोईवाला नगर, कुडकावाला, भानियावाला आदि कई स्थानों पर मस्जिदें भर जाने की वजह से छतों और मस्जिदों के बाहर शफें बिछाकर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद तेलीवाला के मुफ्ती करामत हुसैन ने रमजान ने रमजान की फजीलतें बयान की। उन्होंने लोगों को जकात के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस्लाम में जकात (दान) की बड़ी अहमियत है। जिसके पास 52.5 तोले चांदी या इससे ज्यादा की रकम अथवा संपत्ति हो और उसे उस आदमी के पास एक साल हो गया हो। उस पर 40वां हिस्सा यानी 2.5 प्रतिशत जकात फर्ज है। जकात रोजे की जीनत बढ़ाता है। जकात चांद की तारीख के हिसाब से साल में एक बार देना फर्ज है। रमजान में जकात देना अफजल है, क्योंकि रमजान में अल्लाह हर नेकी के बदले 70 गुना सवाब अता फरमाते हैं। जकात जरूरतमंदों, विधवा, अनाथ, दिव्यांग आदि को दें। अपने जरूरतमंद रिश्तेदार को जकात देना भी अफजल है। उसके बिना मांगे ही जकात दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed