{"_id":"5b102c754f1c1bab6e8b5873","slug":"15277866184compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिये आज से खुलेगी फूलों की घाटी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिये आज से खुलेगी फूलों की घाटी-compat
Updated Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिये खोल दी जाएगी। इसके लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटी को जाने वाले पैदल ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है। मार्ग सुधारीकरण में जुटी 22 मजदूरों की टीम और छह वनकर्मियों द्वारा घाटी के पैदल ट्रैक पर क्षतिग्रस्त दो पुलों का सुधारीकरण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
पार्क प्रशासन की ओर से घाटी की सैर को आने वाले सैलानियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजलाल भारती ने बताया कि घाटी में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए 600 और अन्य पर्यटकों के लिये 150 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। घाटी को पॉलिथीन मुक्त घोषित किया गया है। ब्यूरो