फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धड़कनों को रोकने वाला रहा मुकाबला-compat

धड़कनों को रोकने वाला रहा मुकाबला-compat

Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
धड़कनों को रोकने वाला रहा मुकाबला-compat

विज्ञापन
थराली। विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला कड़ा होने से बृहस्पतिवार को हुई चक्रवार वोटों की गिनती भी खासी रोमांचक रही। भाजपा को पहले चक्र में मिली लीड हालांकि आखिरी राउंड तक बनी रही, लेकिन लीड का अंतर घटने-बढ़ने से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लोग परेशान रहे। बीच के तीन राउंड में कांग्रेस के लगातार बढ़त बनाने से भाजपाइयों के हलक सूखने लगे थे तो कांग्रेसी लीड खत्म नहीं होने चिंतित थे। यही नहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम कुछ रुझानों के बाद ही मतगणना स्थल से चलते बने।

राजकीय इंटर कालेज कुलसारी में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई मतगणना में भले ही जीत भाजपा के हिस्से में आई है, लेकिन वोटों की चक्रवार गिनती को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों संगठनों के नेता चिंतित रहे। पहले चरण में भाजपा की 339 वोटों की लीड चौथे चरण तक 1811 पहुंच गई, लेकिन पांचवें चरण में कांग्रेस को 198 रनों की बढ़त मिलने से लीड घटकर 1613 रह गई। हालांकि छठे चक्र में भाजपा को 121 और सातवें में 110 वोटों की बढ़त मिलने से लीड 1844 हो गई, लेकिन यह खुशी अधिक समय तक नहीं रह सकी। आठवें राउंड में कांग्रेस ने 37, नवें में 746, दसवें में 246 और 11वें चक्र में 22 मतों की बढ़त लेने के साथ लीड को 793 पर पहुंचा दिया। इससे कांग्रेस खेमे में जहां खासा उत्साह देखा गया, वहीं भाजपा में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया, लेकिन फिर 12वें राउंड के बाद भाजपा की लीड बढ़नी शुरू हुई तो दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह भी मतगणना केंद्र पहुंच गई, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन


कब क्या हुआ

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू
9:20- पहले चक्र में भाजपा 339 वोट से आगे।
9:40- दूसरे चक्र में भाजपा को 181 की बढ़त।
10 बजे तीसरे चक्र में भाजपा को 677 की बढ़त।
10.30 बजे चौथे चक्र में भाजपा को 614 की बढ़त।
10.45 बजे पांचवें चक्र में कांग्रेस को 198 की बढ़त।
पूर्वाह्न 11 बजे छठे चक्र में भाजपा को 121 की बढ़त।
11.20 बजे सातवें चक्र में भाजपा को 110 की बढ़त।
11.35 बजे आठवें चक्र में कांग्रेस को 37 की बढ़त।
11.48 बजे नौवें चक्र में कांग्रेस को 746 की बढ़त।
दोपहर 12 बजे 10वें चक्र में कांग्रेस को 246 वोट की बढ़त।
12.17 11वें चक्र में कांग्रेस को 22 वोट की बढ़त।
12.25 12वें चक्र में भाजपा को 22 वोट की बढ़त।
12.40 13वें चक्र में भाजपा को 329 की बढ़त।
1 बजे 14वें चक्र में भाजपा को 557 की बढ़त।
शाम 4.30 बजे 15वें चक्र में भाजपा की 186 की बढ़त।
पोस्टल बैलेट में भाजपा को मिली 94 मतों की बढ़त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed