फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली उपचुनाव में भाजपा की विजय-COORDINATION

थराली उपचुनाव में भाजपा की विजय-COORDINATION

Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
थराली उपचुनाव में भाजपा की विजय-COORDINATION

विज्ञापन
थराली। थराली विधानसभा उपचुनाव के कड़े मुकाबले में सत्तारूढ़ भाजपा इस सीट को बचाने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम को 1981 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुन्नी देवी शाह को कुल 25737 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डा. जीतराम ने 23756 हासिल किए। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। नारायणबगड़, थराली, देवाल सहित कई जगहों पर विजय जुलूस निकाले गए।
थराली सीट भाजपा विधायक मगन लाल शाह का निधन हो जाने से खाली हुई थी। त्रिवेंद्र सरकार के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी और चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह पर दांव खेला तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक डा. जीतराम को मैदान में उतारा। तीन अन्य प्रत्याशियों में कस्बीलाल शाह (उक्रांद), कुंवर राम (माकपा) और बीरी राम (निर्दलीय) मैदान में थे। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भाजपा की मुन्नी देवी शाह को निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और अबीर गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


किसको कितने वोट मिले
प्रत्याशी का नाम दल वोट
मुन्नी देवी शाह भाजपा 25737
डा. जीतराम कांग्रेस 23756
कस्बीलाल शाह उक्रांद 1365
कुंवर राम माकपा 1034
बीरीराम निर्दलीय 587
नोटा 705

इनका कहना है-
विधानसभा में त्रिवेंद्र सरकार के बेहतर काम, संगठन की बेहतर सांगठनिक क्षमता के बल पर भाजपा को जीत मिली है। जीत पर कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं सहित सभी को धन्यवाद। विधानसभा में दिवंगत विधायक स्व. मगन लाल शाह द्वारा तैयार विकास के रोडमैप को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुन्नी देवी शाह, निर्वाचित प्रत्याशी, भाजपा

भाजपा ने यहां सरकार का दुरुपयोग किया है। आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर पैसे बांटे गए हैं। कुल मिलाकर जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा ने यहां धन बल के आधार पर चुनावों को प्रभावित किया। लोकसभा चुनाव 2019 में लोग कांग्रेस को समर्थन करेंगे।
-डा. जीतराम, प्रत्याशी कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed