फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीपलकोटी में पानी, बिजली की समस्या से जूझ रहे यात्री

पीपलकोटी में पानी, बिजली की समस्या से जूझ रहे यात्री

Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी में पानी, बिजली की समस्या से जूझ रहे यात्री

विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव पीपलकोटी में लोगों और तीर्थयात्री को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, सज्जन लाल शाह, दिग्विजय शाह ने जिला प्रशासन से यहां बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

सात मई को पीपलकोटी क्षेत्र में आंधी से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिजली के पोल भी गिर गए थे। तब ऊर्जा निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेमलडाला में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई शुरू की थी, लेकिन तब से यहां लो वोल्टेज की समस्या बनी है। एक माह का समय होने वाला है, लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से पीपलकोटी में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इस कारण व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। होटल, ढाबों में फ्रीज काम नहीं कर रहा है। तीर्थयात्रियों को ठंडा पानी भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं पीपलकोटी पेयजल योजना के स्रोत पर पानी सूख गया है। यहां जल संस्थान और टीएचडीसी की ओर से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इतने पानी से जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि पीपलकोटी में जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। शीघ्र ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed