{"_id":"5b102c684f1c1bf86e8b58b9","slug":"152778660615-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
Updated Thu, 31 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/नारायणबगड़/गैरसैंण। थराली उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। कर्णप्रयाग में पूर्व मंत्री सरदार संत सिंह, टीका मैखुरी, मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, रमेश मैखुरी, पंकज डिमरी, महिपाल नेगी, अनुज डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, राकेश नेगी, समीर मिश्रा, दमयंती रतूड़ी, राकेश रतूड़ी आदि ने मिठाई बांटकर खुुशी जताई। दूसरी ओर नारायणबगड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, दिगपाल बुटोला, मनमोहन सिनवाल, हिम्मत सिंह, युवा नेता गणेश शाह, मान सिंह खत्री, कुंदन सिंह और जयवीर सिंह ने जुलूस निकाला। वहीं आदिबदरी में भाजपा के विनोद नेगी, विजय चमोला, दर्शन लाल, चंद्रप्रकाश बहुगुणा, वीरेंद्र, धर्म सिंह और नारायण सिंह आदि ने मिठाइयां बांटीं। गैरसैंण में कार्यकर्ताओं ने मुख्य तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान रामचंद्र गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह गुसाईं, पृथ्वी सिंह बिष्ट, दिनेश गौड़, महामंत्री मंगल नारायण सिंह, मनोज गौड़, नगर उपाध्यक्ष राहुल दीप, महावीर रावत, वीरेंद्र टम्टा, राम सिंह पंवार और वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।