{"_id":"5b0f0e754f1c1bf56e8b57c2","slug":"15277134028-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में पेयजल सप्लाई व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में पेयजल सप्लाई व्यवस्था चरमराई
Updated Thu, 31 May 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
रायवाला। रायवाला क्षेत्र में चरमराई पेयजल व्यवस्था से लोग परेशान हैं। पिछले चार दिनों से सप्लाई टैंक में आई तकनीकी खराबी को जल संस्थान दुरुस्त नहीं कर पाया है। जबकि विभागीय अधिकारी 24 घंटे में जलापूर्ति सुचारु कराने का दावा कर रहे थे, जिसके चलते लोगों को टैंकर व्यवस्था से पानी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बुधवार को रायवाला क्षेत्र में चौथे दिन भी पेयजल किल्लत बनी रही। सप्लाई टैंक में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटी विभागीय टीम नाकाम रही। जिसके चलते कई इलाकों में चौथे दिन भी सप्लाई ठप रही। गर्मी में पानी को तरस रहे लोगों में आक्रोश है। रायावाला बाजार, प्रतीतनगर, बनखंडी, सैनिक कॉलोनी, आडवानी प्लॉट और खांडगांव नंबर-एक में पेयजल किल्लत बनी हुई है। उधर जलकल अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि सप्लाई टैंक में पानी स्टोरेज नहीं होने की समस्या को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
पहले की होती तैयारी तो नहीं होती दिक्कत
रायवाला। जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते रायवाला के पंपिंग स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। प्रतीतनगर निवासी कमल कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि गर्मी के सीजन से पहले विभाग द्वारा तैयारी की गई होती तो उपभोक्ताओं को मुसीबत नहीं झेलनी पड़ती। चार दिनों से नलों में पानी की एक बूंद नहीं उतरने से ग्रामीणों को तरह तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।