फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उद्योग की जगह कर रहे व्यापार, 11 को नोटिस

उद्योग की जगह कर रहे व्यापार, 11 को नोटिस

Wed, 30 May 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
उद्योग की जगह कर रहे व्यापार, 11 को नोटिस
कर्णप्रयाग। ब्लाक के सिमली (मज्याड़ी) में उद्योग के नाम पर भूमि कर उद्योग के बजाए व्यापार और आवास बनाने वाले लोगों को सिडकुल चिह्नित कर रहा है। मामले में सिडकुल प्रबंधन ने 11 लोगों को स्पष्टीकरण का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

ब्लाक के सिमली में स्थापित नब्बे की दशक का औद्योगिक क्षेत्र वर्ष 2011 में सिडकुल को हस्तांतरित हो गया था, जिसके बाद यहां सिडकुल ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा यहां उद्योग लगने के बजाए आवास और दुुकानें बनाकर व्यापार करने लगे। कई मकान और भूखंड यहां गोदाम बने हैं। सात साल बाद जागे विभाग ने अब यहां कार्रवाई करना शुरू कर दी है। बुधवार को यहां पहुंचे सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल ने कहा कि सिमली में 28 लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित हैं, लेकिन तीन चार लोगों ने ही उत्पादक उद्योग लगाए हैं। अधिकतर लोग यहां व्यापार और आवास बनाकर रह रहे हैं। ऐसे आवंटियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनमें से चिह्नित 11 लोगों को स्पष्टीकरण के नोटिस देकर उद्यम स्थापित करने के लिए कहा गया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नौटियाल ने कहा कि सिमली का नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed