फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में छात्रों पर छात्राएं पड़ी भारी

चमोली में छात्रों पर छात्राएं पड़ी भारी

Sat, 26 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चमोली में छात्रों पर छात्राएं पड़ी भारी

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राएं आगे रहीं। हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 63.55 रहा वहीं, छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.27 रहा। इंटरमीडिएट में 81.37 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 83.30 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जिले में हाईस्कूल में पंजीकृत 7932 में से 7780 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 7281 छात्र-छात्राओं में से 7152 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

हाईस्कूल में जिले के उमा सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल कर्णप्रयाग के छात्र रिषभ बहुगुणा ने 97 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जोशीमठ के अभिषेक ने 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवीं रैंक हासिल की। बोर्ड परीक्षा में सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे। जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी गोपेश्वर के छात्र-छात्राएं राज्य की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए। वहीं गोपेश्वर, जोशीमठ और कर्णप्रयाग क्षेत्र में आदर्श विद्या मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। निजी विद्यालयों के साथ ही सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed