फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली क्रिकेट एकेडमी व सेंट लॉरेंस के बीच होगा फाइनल मुकाबला

दिल्ली क्रिकेट एकेडमी व सेंट लॉरेंस के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली क्रिकेट एकेडमी व सेंट लॉरेंस के बीच होगा फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

दून इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, श्यामपुर में आयोजित प्रथम दून ऑल इंडिया सब-जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को दिल्ली क्रिकेट एकेडमी और सेंट लॉरेंस के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पांचवें दिन पूल-बी का पहला मैच दिल्ली क्रिकेट एकेडमी व आर्यन इंटरनेशनल स्कूल बनारस के बीच खेला गया। दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी आर्यन इंटरनेशनल बनारस की टीम दिल्ली क्रिकेट एकेडमी के तेज गेंदबाज प्रणव की घातक गेंदबाजी के चलते 114 रन पर सिमट गई।

पूल-बी का दूसरा मुकाबला सेंट लॉरेंस दिल्ली व डीएल डीएवी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएल डीएवी क्रिकेट एकेडमी 27 ओवर में 147 रन ही बना सकी। जवाब में सेंट लॉरेंस दिल्ली के आर्यन शर्मा के 54 रन व तानिश के 62 रन की मदद से टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मौके पर आयोजन सचिव धनपाल खरोला, क्रिकेट कोच अमित शर्मा, तेजिंदछर मल्होत्रा, मुकेश रयाल, विवेक, राइडर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed