{"_id":"5b0873424f1c1b9d6e8b4a17","slug":"15272804455-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी में महाराष्ट्र के चार वाहन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी में महाराष्ट्र के चार वाहन का चालान
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एआरटीओ ने महाराष्ट्र की चार निजी कारों को पकड़ा, जिनका व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। एआरटीओ ने चारों वाहनों का चालान कर दिया है। एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने शुक्रवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भद्रकाली और बदरीनाथ हाईव पर ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने भद्रकाली में महाराष्ट्र की दो निजी कारों को रोका। उनमें महाराष्ट्र के यात्री सवार थे। ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर भी चेकिंग में महाराष्ट्र की दो अन्य निजी कारों का व्यवसायिक इस्तेमाल होते मिला।
एआरटीओ ने मौके पर ही चारों निजी वाहनों का चालान कर दिया। बताया कि इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बताया कि चेकिंग में दस्तावेज पूरे नहीं होने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों के चालान किए गए। बताया कि चारधाम यात्रा में डग्गामारी रोकने के लिए विभाग लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।