फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे पर पलटा यात्रा वाहन, पांच यात्री चोटिल

बदरीनाथ हाईवे पर पलटा यात्रा वाहन, पांच यात्री चोटिल

Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पलटा यात्रा वाहन, पांच यात्री चोटिल

विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर गरुड़ गंगा के समीप तीर्थयात्रियों का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में एक ही परिवार के 12 सदस्य सवार थे, जिनमें से पांच सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। 108 सेवा वाहन की मदद से चोटिल तीर्थयात्रियों को जिला चिकित्सालय में लाया जहां। प्राथमिक उपचार के बाद सबको गंतव्य को भेज दिया गया।

उज्जैन के तीर्थयात्री अर्जित मित्तल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ऋषिकेश से टैंपो ट्रैवलर से परिवार के 12 सदस्यों के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर गरुड़ गंगा के समीप अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बस को पास देते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर मिट्टी के टीले पर जा टकराया और वाहन हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में अंकिता बागड़ी, जया बागड़ी, सीमा मित्तल, अर्जित मित्तल, अनुष्का मित्तल चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 सेवा वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed