{"_id":"5b08465a4f1c1ba46e8b492c","slug":"152726894812-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल से नलगांव तक कांग्रेस चलाएगी जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल से नलगांव तक कांग्रेस चलाएगी जनसंपर्क अभियान
Updated Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि थराली उपचुनाव राजनीतिक दलों का नहीं बल्कि यहां सरकार बनाम विकास के लिए समर्पित रहे ईमानदार जनप्रतिनिधि के बीच है। कांग्रेस ने जहां पांचों सालों में विधानसभा में स्कूल, पॉलीटेक्निक सहित सड़कों का जाल बिछाया है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी चार साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहने के बाद विधानसभा मुख्यालय पर एक शौचालय तक नहीं बना पाए हैं। सीएम ने कहा कि 26 मई को कांग्रेस विधानसभा के देवाल से नलगांव तक 50 किमी के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
थराली विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार के लिए घाट में जनसभा करने के बाद कर्णप्रयाग पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने केवल योजनाओं का नाम बदलने का काम किया है। सवा साल में प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने एक भी विकास योजना का पत्थर नहीं लगाया है। जनसभा के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा में वो अब तक 29 गांवों का भ्रमण कर चुके हैं, जिसमें लोगों का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा है। 48 से अधिक गांवों का भ्रमण करने के बाद पिंडर घाटी में जिला पंचायत की ओर से किए कामों की स्थिति खराब है। इस दौरान केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व एमएलसी पृथ्बीपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विकास के बूते कांग्रेस जीतेगी थराली उपचुनाव : रावत
घाट। थराली विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है, जिससे भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने पार्टी प्रत्याशी डा. जीतराम के पक्ष में वोट मांगे। घाट पुराने बाजार में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा झूठ के बल पर चुनाव मैदान में है और कांग्रेस धरातल पर किए कार्यों के बूते चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा धनबल से चुनाव जीतना चाहती है लेकिन जनता सब कुछ जानती है। चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह, सुखवीर रौतेला और कल्पेश्वरी आदि मौजूद थे।