{"_id":"5b0846544f1c1b9d6e8b4935","slug":"152726894212-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से निपटने के लिए एक करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से निपटने के लिए एक करोड़ की दरकार
Updated Fri, 25 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गौचर और कर्णप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जलसंस्थान को करीब 107.50 लाख की जरूरत है। विभाग ने योजनाओं के इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजे हैं और धनराशि की डिमांड की है। योजनाएं बनने से करीब पांच हजार से अधिक आबादी को लाभ मिल सकेगा। नगर के पाडली, देवतोली और अपर बाजार सहित मुख्य बाजार, सुभाषनगर में पेयजल किल्लत बनी रहती है। कालेश्वर पंपिंग योजना का पानी पाडली, देवतोली और अपर बाजार में नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में विभाग ने अपर बाजार में 80 केएल का रिजर्व टैंक सहित आस पास पेयजल लाइनें बिछाने की योजना बनाई है। यही नहीं गौचर के बसंतपुर में आए दिन पेयजल दिक्कतों को दूर करने के लिए योजना के मरम्मत और सुधारीकरण की जरूरत है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का कहना है कि गौचर के शैल में योजना के सुधारीकरण का काम चल रहा है, जबकि शैल गांव तक पानी की आपूर्ति कर दी गई है। बसंतपुर के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। वहीं कर्णप्रयाग के पाडली गांव की योजना पिछले साल जलनिगम से जलसंस्थान के हैंडओवर हुई है। जर्जर हाल में इस योजना से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस योजना के साथ कर्णप्रयाग अपर बाजार और देवतोली की योजनाओं के इस्टीमेट भी स्वीकृति के लिए भेजे हैं।
इंसेट
योजनाएं लागत (लाख में)
कर्णप्रयाग अपर बाजार 10. 20
कर्णप्रयाग पाडली 10.20
देवतोली 49.10
गौचर बसंतपुर 38.00
इंसेट
योजनाएं लागत (लाख में)
विज्ञापन
कर्णप्रयाग अपर बाजार 10. 20
कर्णप्रयाग पाडली 10.20
देवतोली 49.10
गौचर बसंतपुर 38.00