{"_id":"5b06f0154f1c1b8d6e8b46ba","slug":"152718132816compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से गायों को बचाते बचाते झुलस गया पूर्व सैनिक-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से गायों को बचाते बचाते झुलस गया पूर्व सैनिक-compat
Updated Thu, 24 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। जंगल की आग से गायों को बचाते हुए एक पूर्व सैनिक बुरी तरह झुलस गया। बेस अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया। पूर्व सैनिक ने जंगल की आग से घिरी गोशाला से 35 गायों को बचा लिया।
चंद्रबदनी क्षेत्र में झल्ड गांव के गोरगोदाई तोक स्थित गोशाला जंगल की आग से घिर गई थी। यहां गो सेवा करने वाले पूर्व सैनिक ताजबर सिंह गोशाला में मौजूद करीब 35 गायों को बचाने के लिए आग बुझाने में जुट गए। काफी जद्दोजहद के बाद ताजबर सिंह गायों को निकालने में तो सफल हो गए, लेकिन स्वयं जंगल की आग में बुरी तरह झुलस गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरत सिह कैंतुरा, विजय सिंह पंवार, गब्बर सिंह, मदन सिंह आदि ने किसी तरह ताजबर सिह को आग के बीच से निकाला। इस बीच हिंडोलाखाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सकों के अनुसार गबर सिंह करीब 50 फीसदी झुलस गए हैं।