{"_id":"5b05d6ed4f1c1bd6408b7416","slug":"15271093516-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन रोकने में मशरूम की खेती कारगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन रोकने में मशरूम की खेती कारगर
Updated Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
उत्तराखंड के मशरूम व्यवसायियों की बैठक में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने, इससे युवाओं को जोड़कर पलायन रोकने पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोगों को मशरूम व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राज्य के शहर व कस्बों में मशरूम स्टोर खोलने का संकल्प लिया गया।
देहरादून रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में मशरूम व्यवसायी सचिन सक्सेना ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं को मशरूम व्यवसाय से जोड़कर काफी हद तक पलायन को रोका जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने हर शहर व कस्बों में मशरूम स्टोर खोले जाने का संकल्प भी लिया। जिससे अधिकाधिक लोग मशरूम खेती के लिए प्रेरित हो सकें।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं को मशरूम व्यवसाय से जोड़ना है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे युवाओं के पलायन को रोका जा सके। इसके लिए सबसे पहले युवाओं को मशरूम की खेती के प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मशरूम व्यवसायियों ने विचार व्यक्त किए। रखे। इस अवसर पर प्रियंका नौटियाल, कुलदीप सिंह बिष्ट, वेदपाल रावत, मनोज बिष्ट, महीप रतूड़ी, विवेेक शर्मा आदि मौजूद थे।