फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश में तीन करोड़ गरीब महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन: जाजू

देश में तीन करोड़ गरीब महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन: जाजू

Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
देश में तीन करोड़ गरीब महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन: जाजू

विज्ञापन
देवाल। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस दी है। वहीं अटल आवास, अटल पेंशन सहित जनधन और मुद्रा लोन योजनाओं से गरीबों और बेरोजगारों को लाभ मिला है। उन्होंने खेता में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यशपाल आर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट थराली उपचुनाव के प्रचार के लिए सुबह 11 बजे हेली से खेता गांव पहुंचे। यहां आयोजित चुनावी जनसभा में श्याम जाजू ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2019 में भी बहुमत से सरकार बनाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यहां के रूपकुंड, वेदनी सहित सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। सरकार पर्यटन के क्षेत्र में कई योजनाएं बनाकर इसे रोजगार का मुख्य साधन बनाएगी। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सरकार ने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जनसभा के बाद भाजपा नेताओं ने खेता गांव में जनसंपर्क किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह, बलबीर घुनियाल, गिरीश मिश्रा, दर्शन दानू, दलबीर दानू, सूरेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, मंजू परिहार, पुष्पा जोशी, पुष्कर सिंह, तेजपाल सिंह, चंद्रा देवी और दान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य
घाट। थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने लांखी गांव में जनसभा की, जबकि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घूनी गांव में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घूनी गांव में आयोजित जनसभा में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि घाट क्षेत्र के विकास में भाजपा का विशेष योगदान रहा है। ब्लॉक के दूरस्थ रामणी गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। लांखी गांव में आयोजित जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सरकार है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा विकास के लिए मतदान का आह्वान कर रही है। भाजपा ने गांव-गांव में सड़क के जाल बिछाए। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, राजा मैंदोली, भरत सिंह, दीपक सिंह, दिलबर सिंह, श्याम सिंह, मुन्नी देवी, नंदाबल्लभ गौड़, तारेश्वरी मैंदोली, खिलाफ सिंह और हयात सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed