{"_id":"5b059e904f1c1b02448b5115","slug":"152709492111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के गृहनगर में पेयजल संकट, लोगों ने दी जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के गृहनगर में पेयजल संकट, लोगों ने दी जाम की चेतावनी
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के गृह क्षेत्र गैरसैंण में एक माह से पेयजल संकट बना है। यहां आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। लोगों ने तीन दिन में पेयजल सप्लाई सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि नगर के मुख्य बाजार, सैनिक कालोनी, कोलियाणा, मंदिर मार्ग, तहसील कालोनी और सलियाण बैंड सहित आसपास के मोहल्लों में तीन से चार दिन में कुछ ही देर पानी मिल रहा है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नई पेयजल योजना निर्माण, चालू पेयजल योजना की जांच करने और पानी की सप्लाई के लिए प्रयोग में लाए जा रहे टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दो टैंकरों से पानी पूरा नहीं मिल पा रहा है। बैठक में पूरन सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, रणजीत शाह, धनीराम, वीरेंद्र जोशी, धन सिंह शाह आदि मौजूद थे। इधर जलसंस्थान के अवर अभियंता नीरज झिंक्वाण ने बताया कि स्रोत पर पानी कम होने से दिक्कत हो रही है। टैंकरों से प्रति दिन नगर में 48 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।