{"_id":"5b0454c44f1c1bd0408b7376","slug":"152701049518-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी की छात्राओं ने निकाली रन फॉर क्लीन गंगा जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी की छात्राओं ने निकाली रन फॉर क्लीन गंगा जन जागरूकता रैली
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जीजीआईसी की छात्राओं, शिक्षिकाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने रन फॉर क्लीन गंगा अभियान चलाया। एसडीएम जीआर बिनवाल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बैनर, पोस्टरों केे साथ जीजीआईसी परिसर से अपर बाजार और राजकीय महाविद्यालय तक रैली निकालकर गंगा की स्वच्छता और अविरलता को बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने महाविद्यालय से कर्ण मंदिर तक सड़क के किनारों पर फैली गंदगी और गाजर घास हटाई। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण, प्रवक्ता निमीलिता नेगी, अरुणा किमोठी, औद्योगिक विकास संगठन चमोली के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।