{"_id":"5b0454a94f1c1bd3408b70cc","slug":"152701046820-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कर्णप्रयाग में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कर्णप्रयाग में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
Updated Tue, 22 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। जीआईसी कर्णप्रयाग में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुुभारंभ करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन राजीव धवन ने छात्रों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन से ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट, एक आलमारी और 52 कानून की पुस्तकें दी। प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह रावत ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को कानूनों की जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिल रहा है। पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने भी विचार रखे। इस दौरान लीगल क्लब का गठन करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन राजीव धवन को अध्यक्ष, विद्यालय प्रवक्ता वीके उपाध्याय को प्रभारी और 50 छात्रों को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर बासुदेव डिमरी और ज्योति कांडपाल सहित विद्यालय के छात्र मौजूद थे।
छात्रों के दल ने किया न्यायालय का भ्रमण
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर में गठित विधिक साक्षरता क्लब के छात्रों ने जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण कर विभिन्न कानूनी जानकारियां लीं। क्लब के प्रभारी केएस रावत के नेतृत्व में 30 छात्रों के दल ने न्यायालय का भ्रमण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविप्रकाश शुक्ला ने कहा कि संविधान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कानून में अधिकार प्रदान किए गए हैं। अदालतों तक मामलों को पहुंचाने के दो तरीके हैं। कोई व्यक्ति अपनी बात सीधे मजिस्ट्रेट के सामने शपथ पत्र के माध्यम से रख सकता है या पुलिस के माध्यम से अपनी बात को न्यायालय तक पहुंचा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, पैरालीगल स्वयं सेवक उमा शंकर बिष्ट, क्लब के अध्यक्ष अमित नेगी, अभिषेक टम्टा, अब्बल सिंह और आयुष गौड़ आदि मौजूद थे।
माणा गांव में शिविर तीन को
गोपेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीन जून को देश के अंतिम गांव माणा में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (सिविल जज) रवि प्रकाश ने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न कानूनी जानकारी देने के साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।