{"_id":"5b008ef84f1c1b1a5e8b5b9c","slug":"15267632523-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के श्रवण से होता है मन का शुद्धिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के श्रवण से होता है मन का शुद्धिकरण
Updated Sun, 20 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भागवत कथा से होता है मन का शुद्धिकरण
कालसी। श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा महाकाली मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। कथा व्यास साध्वी सविता जमुनादास ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य भवसागर को तर जाता है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत में मुक्ति का साधन प्रशस्त किया है। कहा कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है जब उसे वह अपने जीवन और व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाए। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। संशय दूर होते हैं, शांति और मुक्ति मिलती है। इस मौके पर आचार्य जयप्रकाश भट्ट, दिनेश अग्रवाल, मोनू, राहुल गुप्ता, सोनू, आकाश अग्रवाल, अवंतिका, स्वाति, अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, राखी, कविता, विमला, ज्ञान देवी, ममता, पूर्णिमा, रीना, राधा, सरिता, बिन्नी, नीलम शाहू आदि मौजूद रहे।