{"_id":"5b008ef64f1c1bd1408b68c2","slug":"15267632508-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर प्लांट में जाने दिए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर प्लांट में जाने दिए वाहन
Updated Sun, 20 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में पछवादून जन कल्याण संगठन का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कूड़ा डालने वाले वाहनों को शनिवार को भी प्लांट के अंदर जाने नहीं दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने वाहनों को प्लांट के भीतर घुसने दिया। एसडीएम ने सोमवार को लोगों को डीएम से वार्ता का भरोसा दिलाया है।
लोगों ने आरोप लगाया कि एक दिन के लिए क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने धरना दे रहे लोगों की कोई सुध नहीं ली। विधायक ने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री से वार्ता का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ने अब तक लोगों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। कहा विधायक सहदेव पुंडीर के कार्यकाल में शीशमबाड़ा में बना यह प्लांट सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कलंक बन गया है। प्लांट क्षेत्र की साफ हवा में जहर घोल रहा है। दुर्गंध लोगों की सेहत के लिए घातक बनने लगी है। लोग सांस संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कह जब तक प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लगती उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र भट्ट, पारस थापा, अमित अग्रवाल, प्रेम सिंह, प्रमोद, मकर सिंह, राम सिंह नेगी, भारती, कुसुम, कमला, लक्ष्मी, आरती, सुलोचना, शशि, रेखा, ज्योति, दीपा, सरिता, रेनू, विजय लक्ष्मी, राखी, कुमकुम आदि मौजूद रहे।