फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शरद गुप्ता बने सहसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष

शरद गुप्ता बने सहसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष

Sun, 20 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शरद गुप्ता बने सहसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शरद गुप्ता विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी बाबूलाल गुप्ता को 125 मतों से मात दी। सचिव पद पर पंकज महावर का चयन किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ज्ञानचंद को 100 मतों से मात दी। जीत के बाद नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस निकाला। व्यापार मंडल में रजिस्ट्रर 249 व्यापारियों में से 247 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक श्रीगुरूराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसके बाद शाम पांच बजे विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद शरद गुप्ता को 185 जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे बाबूलाल गुप्ता को 60 मत मिले। सचिव पद पर पंकज महावर को 147 और उनके प्रतिद्वंदी रहे ज्ञानचंद को 100 मत मिले। नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। सेलाकुई के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल चैतन्य गौड, सचिव राजीव गुरू, मनोज कुमार, अनिल जैन के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed