{"_id":"5b008eee4f1c1beb408b68b8","slug":"15267632412-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद्य यंत्रों का पहाड़ी संस्कृति में अहम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद्य यंत्रों का पहाड़ी संस्कृति में अहम स्थान
Updated Sun, 20 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
हरिपुर में चल रहे ढोल प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि जौनसार बावर अनुसूचित जाति विकास संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहाड़ की संस्कृति में वाद्य यंत्रों का अहम स्थान है, लेकिन अब युवा पीढ़ी का इन वाद्य यंत्रों से नाता टूटने लगा है। इस तरह की कार्यशाला के आयोजन से युवा अपनी संस्कृति को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। जौनसार-बावर सांस्कृतिक होलीयार रंगमंच के अध्यक्ष लायक राम ने कहा कि उनकी संस्था पहाड़ की विशिष्ट संस्कृति को बचाए रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने विवाह में लोगों के स्वागत, हारुल, झैंता, रासो और शोक में बजने वाले धुनों के बारे में जानकारी दी। शिविर में दोऊ, हाजा, गबेला, अतलेऊ, दसेऊ आदि गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मायाराम, प्रभु भारती, दीवान सिंह, भरत सिंह, अजय आदि मौजूद रहे।